
आज रा0 उ0 मा0 वि0 टाण्डाटीरा, हरिद्वार में वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सैनी, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सरदार भगत सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन करते हुए जन्म दिवस की बधाई दी, प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सैनी ने सरदार भगत सिंह के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए मातृभमि के समर्पण हेतु उनके जीवन की कई प्रेरणादायक व क्रांतिकारी घटनाओं का वर्णन करते हुए उनके जीवन से बहुत कुछ सीख लेने का संदेश दिया, डॉ0 सैनी ने कहा हालांकि उस संघर्ष के काल मे भगत सिंह जी लगभग केवल 23 वर्ष तक ही देशवासियों के बीच मे रहे लेकिन

इस अल्प आयु में ही वे राजगुरु, सुखदेव व चंद्रशेखर जैसे वीर क्रन्तिकारियो के साथ मिलकर राष्ट्र हित में बहुत बड़े काम कर गए, अंग्रेजो ने उनकी लोकप्रियता व भारत माता के प्रति उनके समर्पण, त्याग व बलिदान से डर कर 23 मार्च 1931 को राजगुरु व सुखदेव के साथ फांसी की अमानवीय सजा दे दी लेकिन उनके इस बलिदान से प्रेरित होकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को ऐसी गति मिली जिसके फलस्वरूप 1947 तक अंग्रेजो को भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया,इस बीच विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश लाल शाह, श्री मती सुषमा थपलियाल व जयंती रावत ने भी अपने विचार रखे एवं शहीदों के जीवन से सीख लेने की बात कही इस अवसर पर कु0 ललिता, उजैफ, अजित आदि छात्र छात्राओं ने भी भगत सिंह जी की जीवनी को पढ़कर सुनाया एवं उनके चित्र भी बनाये बाद में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भगत सिंह जी के चित्र के साथ सेल्फी भी ली और उसे सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया ।







