Latest Update

*छात्र और छात्राओं को जागरूक करने आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर और हिमालय जूनियर हाई स्कूल गाजीवाली पहुँची पुलिस टीम* *बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की दी जानकारी* *पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व अन्य महत्वपूर्ण नंबर किए साझा*

*थाना श्यामपुर*

*छात्र और छात्राओं को जागरूक करने आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर और हिमालय जूनियर हाई स्कूल गाजीवाली पहुँची पुलिस टीम*

*बच्चों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों की दी जानकारी*

*पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व अन्य महत्वपूर्ण नंबर किए साझा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में 01 सितंबर से 30 सितंबर तक महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान को सफल बनाने के क्रम में आज दिनांक 25.09.2024 को श्यामपुर पुलिस द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर तथा हिमालय जूनियर हाई स्कूल गाजीवाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम एवं यातायात नियमों, गौरा शक्ति मॉड्यूल से जागरुक किया गया।

 साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं को पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 व अन्य महत्वपूर्ण नंबर साझा करते हुए कोई भी घटना होने पर निर्भीक होकर पुलिस को सूचित करने हेतु जागरूक किया गया।

*पुलिस टीम*

1. उ0नि0 अंजना चौहान

2. ⁠म0 का0 श्वेता कांस्टेबल

3. ⁠का0 संदीप रावत 

4. का0 कृष्ण भारद्वाज

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News