
रुड़की। (अमखेड़ी)खेत में डोल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें एक की आदमी की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गयाहै।
घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव की है जहां प्रधान रविंदर के परिवार वालों का पड़ोस में खेत वालों से 2 दिन पहले खेत की डोल काटने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला निपट गया लेकिन बताया गया है कि आज दूसरे पक्ष ने प्रधान पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें आजाद पुत्र 45 हुकम सिंह,शिवा पुत्र छात्र सिंह 60 वर्ष,सुंदर पुत्र जगपाल 45 वर्ष, रविंद्र पुत्र अंदादपाल 40 वर्ष, योगेश हुक्म सिंह 34 वर्ष राहुल


पुत्र शिवाजी 30 वर्ष और अंकित पुत्र सेवा राम 33 वर्ष घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया जहां आजाद पुत्र 45 हुकम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक जिलाधिकारी हरिद्वार मंगलौर पहुंच चुके हैं और मामले की जानकारी ले रहे हैं।






