Latest Update

महासागर का विकराल रूप, खिलौने की तरह पानी में उछला जहाज, देखकर खुली की खुली रह जाएंगी आंखें!

बीच पर रोमांटिक डिनर करने बैठिए तो आपको समुद्र खूबसूरत ही नजर आएगा, मगर जब आप किसी जहाज में हों और समुद्र में उतरें, तब आपको मालूम चलेगा कि समुद्र की ताकत कितनी होती है. समुद्र बेहद अशांत होता है, गरजना करता है तो इंसान डर जाता है, उसके विकराल रूप को देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.मगर लोगों को ऐसा रूप कम ही देखने को मिलता है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समुद्र का ऐसा ही अशांत (Storm in ocean ship survive viral video) रूप दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक समुद्री (Ship in violent ocean viral video) जहाज पानी में उतरा है और लहरें इतनी जोरदार है कि जहाज को कंट्रोल कर पाना भी मुश्किल है. आपको लगता होगा कि नेवी में काम करने वाले लोगों की जिंदगी बेहद रोमांचक होती होगी, पानी में रहने का मजा अलग होता होगा, मगर जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तो ऐसे ख्याल आपके दिमाग से गायब हो जाएंगे

महासागर का विकराल रूप

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जहाज है जिसपर कई कंटेनर रखे हैं. ये मर्चेंट नेवी का जहाज लग रहा है. समुद्र में तूफान आया है, जिसकी वजह से लहरें इतनी ऊपर उठ रही हैं कि जहाज के ऊपर चली जा रही हैं. पानी भी जहाज के अंदर आ जा रहा है. बड़ी मुश्किल से जहाज को कंट्रोल किया जा रहा है. सोचिए अगर ऐसे जहाज में आप हों तो कैसा रिएक्शन रहेगा? वैसा ही रिएक्शन इस वीडियो को देखने वालों का भी हो रहा है.

वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो को 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि हजारों साल पहले जब तकनीक बेहतर नहीं थी, तब जहाज कैसे समुद्रों में तैरते होंगे और बच जाते होंगे? एक ने कहा कि ये नजारा भयानक है. एक ने कहा कि वो ऐसे एक जहाज में जा चुका है, आपको किसी चीज को पकड़े रहना होता है और जहाज के अंदर ही रहना पड़ता है. वहीं एक ने कहा कि ये महासागर की शक्ति दिखा रहा है.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News