Latest Update

*रोटरी कल्ब रुड़की द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालियर में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया ।*

रोटरी कल्ब रुड़की द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालियर में दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया । जिसमे डीएवी डेन्टल कॉलेज यमुनानगर के चिकत्सकों ने दांतो तथा गले की आधुनिक मशीनों द्वारा लगभग ४०० बच्चो और वयस्कों का स्वास्थ्य परीक्षण किया । आधुनिक मोबाईल बस में लाये गये यन्त्रों से भी परीक्षण किया गया । विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों व क्षेत्र के लोगों के दांतो की बीमारियों का ईलाज किया गया । रोटरी कल्ब की प्रेजिडेन्ट वन्दना मोहन ने बताया कि रोटरी कल्ब समय समय पर इस तरह के कैम्प लगाकर लोगो की सेवा करती रहती है। कैम्प में 17 डाक्टरों ने प्रतिभाग किया। रोटरी क्लब यमुनागर की मदद से द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। रोटरी यमुनागर के कपिल गुप्ता जी ने विद्यालय को वॉटर कूलर देने की घोषणा की । विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र ममगाई को रोटरी कल्ब ने नेशनल बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया । रोटरी कल्ब रुड़की ने विद्यालय के उत्थान के लिये व विकास के लिये सहमति प्रदान की । इस अवसर पर रोटेरेयन प्रेम मोहन, वंदना मोहन,अलका मित्तल ,प्रेमचंद,प्रो राजेश चंद्र,सुभाष सरीन, गगन सरीन ,कपिल गुप्ता , ,प्रेम सरीन, रोहन गुप्ता ,अनुज गर्ग, नीधि शांडिल्य ,पूजा गुप्ता ,वी के जैन , सलीम अहमद ,अर्चना सैनी , अकरम, मोहसिन , वी के शर्मा , ममता सैनी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News