Latest Update

रिद्धि सिद्धि गाने पर बच्चों ने नृत्य कर मन मोहा

हरिद्वार। भक्ति गीतों पर जब नगर की प्रतिभाओं ने नृत्य कर मन मोह लिया। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया।

गणपति सेवा संघ द्वारा आयोजित ऋषिकुल विद्यापीठ मैदान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियों ने देर तक तक मन मोहा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विशाल गर्ग ने कहा कि 34 वर्षों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाना सराहनीय है,भगवान श्री गणेश की कृपा से ही गणपति सेवा संघ द्वारा तीर्थ नगरी में धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया जा रहा है जो अनुकरणीय है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों में ऊर्जा भरने का कार्य करता है जिससे हर प्रतिभा को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। महोत्सव में सौरभ सिंह के यूनाइटेड डांस स्टूडियो जूनियर ग्रुप के बच्चों रेयांश मंढोत्रा,प्रथम,श्रीषा,विहान, शिवाय,दिव्यजोत,अहान और मान्या द्वारा देवा श्री गणेशा गाने पर बहुत ही सुन्दर व मनमोहक प्रस्तुति दी गई। साथ ही सीनियर ग्रुप द्वारा रिद्धि सिद्धि गाने पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दे ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी गई सभी की नृत्य प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है l

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News