Latest Update

*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड* श्रीमती रेखा नेगी  प्रदेश अध्यक्ष  ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,  पत्रांक   दिनांक 16/9/24 *सेवा मे,*

*सेवा मे,

         *माननीय मुख्यमंत्री महोदय*

              *उत्तराखंड सरकार*

 महोदय,

        निवेदन इस प्रकार से है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विगत कई समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत रहे हैं लेकिन अभी तक हमारी मांगों पर कोई भी सुनवाई नहीं हुयी है

 महोदय जिस कारण संगठन आपको निम्न मांगों को लेकर अपना मांग पत्र प्रेषित करता है  

 हमारी निम्नलिखित मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचने का कष्ट करें  

1- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रु 600 प्रति दिन के हिसाब से 18000 किया जाए, और सीनियरिटी के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए,

2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत होने पर 10 लाख की धनराशि दी जाए जिससे वह अपनी बच्ची कुच्ची जिंन्दगी अच्छे से व्यतीत कर सके,

3- आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ती पद पर पदोन्नति होने पर इंटर पास में ही प्रथम वरीयता और उसी केंद्र की सहायिका को प्रथम वरीयता दिये जाने का जिओ पारित किया जाए,उसके बाद अन्य लोगो को लिया जाय, और आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भांति साहयिका को भी आयु सीमा में छूट दी जाय, 

4- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सेवानिवृत्ति की आयु 60 की जगह 65 साल किया जाए,

5- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए,

6- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फोन उपलब्ध कराये जाए, फोन अच्छी क्वालिटी एवं अच्छी रैम का हो,

 जिसमें विभागीय कार्य की सभी जानकारी अच्छी तरह फीड हो सके और फोन हैंग ना हो, साथ ही मोबाइल रिचार्ज की दर 166 से बढाकर 400 कर दी जाए और प्रत्येक माह मोबाइल रिचार्ज का पैसा मानदेय के साथ आंगनबाड़ी की खाते में डाला जाए,

7- पोषण ट्रैक्कर पर नेटवर्क ना होने के कारण एक दिन उपस्थित न लगने पर मानदेय काट दिया जाता है, जिस कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 25 दिन का पोषण ट्रैक्टर पर डाटा फिड करने का समय दिया जाए

 8-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यात्रा भत्ता एवं ढुलान छह महीने के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाए,

9- भवन स्थानांतरण हेतु विभाग द्वारा दबाव बनाए जा रहा है, कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निजी भवनो मे केंद्र नहीं खुलेंगे,

 जिस कारण से सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ का कहना है कि केंद्र किराए के भवनों में स्थानांतरण तब होगे जब 

 विभाग भवन किराए ग्रामीण का ₹1000 शहर का ₹4000 प्रत्येक माह मकान मालिक के खाते में दिया जाना सुनिश्चित करें,

  आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है

 तब तक कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र खाली नहीं किया जाएगा,

10- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभाग के काम ना लिया जाए,

 संगठन बड़ी आशा और उम्मीद के साथ 

धन्यवाद

        *श्रीमती रेखा नेगी*

           *प्रदेश अध्यक्ष*

 *आंगनवाड़ी कार्यकर्ती /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड*

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News