Latest Update

भाजपा जिला कार्यालय पर महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन का भजन कीर्तन कर एवं वृक्षारोपण कर धूमधाम से मनाया गया*

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय रुड़की पर महिलाओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। 

महिलाओं ने भजन कीर्तन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर महिलाओ ने केक काटकर और वृक्षारोपण करके मुख्यमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया।

सर्वप्रथम भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केक काटकर कार्यक्रम आरंभ किया और कहा कि 

आज महिलाओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर एक संकल्प लिया कि वे उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर काम करेंगी और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के लिए बधाई देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड क विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और हमें उनके नेतृत्व पर गर्व है।”

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य एवं समाजसेवीका पूजा नंदा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है , उन्होंने महिलाओं को 30% का क्षेतीज आरक्षण देकर जहां एक और उनका सम्मान बढ़ाया है वही गौरा शक्ति जैसे ऐप को लाकर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रीयो में से एक हैं सभी बहने आज ईश्वर से उनकी लंबी आयु की कामना कर रही है 

जिला मंत्री गीता कार्की ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ें है और पहाड़ों से पलायन कम हुआ है 

इसके बाद, महिलाओ ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए नियमित रूप से काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 कार्यक्रम में भाग लेने वालों में जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, जिला मंत्री गीता कार्की, सुभाष नगर मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी, आशा दशामाना, ममता चहल, वीरमती यादव, सुनीता गोस्वामी,अनिता, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ,जिला मंत्री सतीश सैनी, कोशाअध्यक्ष नितिन गोयल तथा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News