Latest Update

सुखदेव सैनी जिलाध्यक्ष NMOPS हरिद्वार

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के बैनर तले आर्य इंटर कालेज बहादराबाद के सभागार में एनएमओपीएस बहादराबाद कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप आर्य इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता साधुराम जी के द्वारा की गई । इस अवसर जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार , जिला उपाध्यक्ष अखिलेश धारीवाल , मीनाक्षी बालियान (महिला) जनपद संयुक्त मंत्री निरोम चौधरी , जनपद कोषाध्यक्ष शिवकुमार पाल, जनपद प्रचार मंत्री कुलदीप सैनी , जोनी प्रसाद , उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बहादराबाद के ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौहान उपस्थित रहे । जनपद प्रभारी सदाशिव भास्कर द्वारा बताया गया कि सभी प्रांतीय एवं राज्य संगठनों ने केंद्र सरकार की यू पी एस यूनीफाइड पेंशन स्कीम को पूरी तरह से नकार दिया है , यू पी एस (यूनीफाइड पेंशन स्कीम) एन पी एस से भी बड़ा छलावा है , जिसके खिलाफ 26 सितंबर को पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । जिला मंत्री दीपक चौहान के द्वारा मंच संचालन का कार्य एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वसम्मति से पुरुष शाखा एवं महिला शाखा का गठन किया गया 

जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी के द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें पुरुष शाखा में अध्यक्ष पद पर तारा सिंह,मंत्री पद पर चंद्रकांत बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद रवि कुमार एवं महिला शाखा में अध्यक्ष पद पर सुनीता जोशी, मंत्री पद सरिता मलिक, कोषाध्यक्ष पद आरती धीमान को शपथ ग्रहण कराई गई एवं सभी पदाधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने का आवाहन किया । कार्यक्रम में मंडलीय कार्यकारिणी , जनपद कार्यकारिणी, समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी एवं क्रांतिकारी मातृशक्ति के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । 

कार्यक्रम में नारसन के ब्लॉक प्रभारी वीर सिंह , अध्यक्ष ज्योतिरम एवं मंत्री तेजवीर सैनी, लक्सर के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह के अलावा कीर्ति, आरती धीमान , देवयानी, मोनिया चौहान, अनीता बहुखंडी , हेमलता चौहान, सरिता मलिक, विकी , सुशील कुमार , संध्या, रजनी चतुर्वेदी, संगीता , पूजा सैनी, विलोचन सिंह, पवन चौधरी, नसीम अहमद, कुलदीप सिंह, सुशील पुरोहित, अतुल कुमार, चंद्रकांत ,पंकज कुमार, चरण सिंह , यादों राम , वीर कुमार , सुनील कुमार एवं विभिन्न विभागों के विभिन्न कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news