Latest Update

आज दिनांक 14-09-2024 में विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रूड़की छावनी में हिंदी दिवस बहुत ही अच्छे तरीके से मनाया गया। आज के कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ

आज दिनांक 14-09-2024 में विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रूड़की छावनी में हिंदी दिवस बहुत ही अच्छे तरीके से मनाया गया। आज के कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से हुआ। 

हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की सीनियर वर्ग की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कुमारी नाजिया प्रथम, कुमारी फरहा द्वित्तीय, कुमारी अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कक्षा 01 से कक्षा 05 तक की प्राइमरी वर्ग की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में कुमारी जिकरा प्रथम कुमारी नव्या द्वितीय कुमारी मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में कला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कक्षा 05 की प्राइमरी वर्ग की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता में कुमारी प्रतिभा प्रथम कुमारी श्रेया द्वितीय कुमारी रितिका तृतीय स्थान पर रही। हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कक्षा 10 पर कक्षा 12 की छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस हिंदी प्रतियोगिता में हिंदी के पक्ष में कुमारी आलिया तथा हिंदी के विपक्ष में कुमारी अनिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें कक्षा 6 और कक्षा 8 के छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में तीन समूह में प्रतिभाग किया जिसमें समूह अ की छात्रा कुमारी फरहत, कुमारी जया, कुमारी हर्षप्रीत, कुमारी रिया, कुमारी फरहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आज की सभी प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने के लिए तीन अध्यापकों का निर्णायक मंडल भी बनाया गया जिसमें श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती बबीता त्यागी, श्रीमती रुचि गर्ग थी। तीनो अध्यापिकाओ के द्वारा सभी आयोजित प्रतियोगिताओं में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय निर्णय करने का कार्य बड़ी ही बखूबी ढंग से किया गया।

हिंदी दिवस के इस अवसर पर विद्यालय में श्रीमती कामिनी गुप्ता, श्रीमती रितु यादव, श्रीमती नीरू अरोड़ा ने इस अवसर पर अपने अपने तरीके से विचार व्यक्त किये। जिसका सभी उपस्थित अध्यापकों एवं छात्राओ ने ताली बजाकर स्वागत किया। 

प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती कामिनी गुप्ता, श्रीमति बबीता त्यागी, श्रीमति रुचि गर्ग, श्रीमती रितु यादव, कुमारी पायल गोयल, कुमारी प्रिया पासी को इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय दिया। 

इस अवसर पर श्रीमती अनीता रस्तोगी, श्रीमती कंचन तिवारी, श्रीमती कौशिकी, श्रीमती श्रद्धा शर्मा, श्रीमती नीरू अरोड़ा, कुमारी रिचा राज, श्रीमति आंचल मित्तल एवं श्रीमती मीनाक्षी आदि उपस्थित थी

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news