Latest Update

भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने प्रदेश कार्यालय पर की प्रैस वार्ता

मंगलौर।भारतीय किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार ने प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि यूनियन के कुछ पदाधिकारियों को संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है,जिसमें महासचिव नितिन चौधरी,युवा प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी,जिलाध्यक्ष मोहम्मद अखलाक के नाम प्रमुख हैं।उन्होंने बताया कि आज के बाद भारतीय किसान यूनियन अंबावत से इनका कोई संबंध नहीं है,साथ ही जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनके द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के कुछ नए किसानों को भारतीय किसान यूनियन अंबावत से जोड़ा गया है,जिसमें कुलदीप चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता,योगेश चौधरी को प्रदेश महासचिव,जोगेंद्र चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चौधरी सागर सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से यूनियन के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने तथा किसानों के हित में लड़ाई लड़ने की आशा व्यक्त की गई है।

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News