Latest Update

जेल से रिहाई के बाद केजरीवाल ने की कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा, राजघाट जाने का प्लान टला

शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह शुक्रवार की शाम तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से निकलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.वहीं, आज केजरीवाल दोपहर 12 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर जाएंगे, जहां वो माथा टेकेंगे. 156 दिन बाद जेल से बाहर निकलने के बाद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है. देश महत्वपूर्ण है, केजरीवाल नहीं. कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें देश को कमजोर करने और बांटने की कोशिश कर रही हैं.

चुनाव आयोग को कमजोर किया जा रहा है. ED और CBI को अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश की जा रही है. हमें इन राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा. केजरीवाल से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहिए…

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news