Latest Update

*इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने सर्विकल (ग्रीवा,गर्भाशय का निचला भाग) कैंसर के लिए जागरुकता अभियान के तहत आज रुड़की शहर के अनुश्रुति एकेडमी फ़ॉर दा डेफ़ स्कूल में 70 छात्र और छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए जागरुकता वार्ता की।*

इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने सर्विकल (ग्रीवा,गर्भाशय का निचला भाग) कैंसर के लिए जागरुकता अभियान के तहत आज रुड़की शहर के अनुश्रुति एकेडमी फ़ॉर दा डेफ़ स्कूल में 70 छात्र और छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए जागरुकता वार्ता की। यह वार्ता शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॅा. वंदना ग्रोवर जी ने दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में यह एक बहुत आम सी बीमारी हो गयी है और रोज 200 महिलाओं की मृत्यु इसकी वजह से होती है परन्तु थोड़ी सी जागरुकता से इससे बचा जा सकता है। समय पर इंजेक्शन की तीन डोज़ लगाकर हम लड़कियो को इससे बचा सकते हैं। इस वार्ता में विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती हेमा पंत जी, उपाध्यक्ष ताशी नौटियाल जी, प्रधानाध्यापिका विभूति सैनी जी ने पूरा सहयोग दिया। क्लब अध्यक्ष सीमा भाटिया ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के लक्षण जल्दी समझ नहीं आते जिसकी वजह से हम लोग इसका

उपचार भी नहीं करा पाते,,यह एक मात्र ऐसा कैंसर है जिससे लड़कियां वैक्सीन लगवा कर भविष्य में इस तरह की बीमारी से बच सकती है।अभिभावकों को भी इसके लिए जागरुक होना चाहिए। स्पार्कल्स क्लब कोई भी दो गरीब जरूरतमंद परिवार की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की तीनों डोज जिनका खर्च लगभग ₹6000 प्रति लड़की आएगा, उन्हें वैक्सीन लगवाएगा । इस कार्यक्रम में क्लब संपादक नीलम मधोक,रीमा बंसल ,महिमा पंचोली ,स्वीटी अग्रवाल और विघालय की अध्यापिकाएँ एवं अभिभावक गण भी उपस्थित रहें ।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news