
*भाजपा सदस्यता अभियान संगठन पर्व के निमित्त आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे खानपुर विधानसभा, घर-घर जाकर बनाए गए सदस्य*
भाजपा सदस्यता अभियान के निमित्त आज खानपुर विधानसभा के कीर्ति नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने कहा कि

यह अभियान हमारी पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान और कॉलोनी वासियों के घर-घर जाकर सदस्य बनाएं इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी भी रही, उन्होंने सभी से कहा की 8800002024 पर मिस कॉल करके ya नमो ऐप के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन जा सकता है

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश की एकता, अखंडता, और विकास के लिए समर्पित है। हमारी पार्टी ने हमेशा से ही देश के विकास और समृद्धि के लिए काम किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से, हम नए सदस्यों को जोड़ना चाहते हैं जो हमारे साथ मिलकर देश के विकास में योगदान कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ें और देश के विकास के लिए एक मजबूत टीम बनाएं।

खानपुर विधानसभा से प्रत्याशी रही कुंवरानी देवयानी ने कहा कि आप इस अभियान में भाग लें और अपने परिवार, मित्रों, और समाज के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने में मदद करें।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रवि राणा, मनोज नायक ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में पवन तोमर ,जिला महामंत्री प्रवीण संधू पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पाल, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंगलौर मंडी समिति अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, अक्षय प्रताप सिंह ,दिनेश कौशिक, ध्रुव गुप्ता,मुकेश चमोली, विजय सिंह पंवार, धर्मवीर शर्मा, हर्ष प्रकाश काला,रेखा नेगी, 5 बुककिरण सिंह,ममता चहल ,नंदा एरी, संतोषी राणा, बीना कंडारी, शंकुंबरी चौहान, संगीता रावत,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
