
सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज सामने आते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोग सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए रील्स बनाते हैं या स्टंट करते हैं। लेकिन कई लोग रील्स बनाने या स्टंट करने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं।आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के चक्कर में हुए कई दर्दनाक हादसे भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक युवा लड़की वायरल रील बनाने की लापरवाह कोशिश में अपनी जान गंवाते हुए बची।
चलती ट्रेन के गेट पर बना रही थी वीडियो:

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चलती ट्रेन के गेट पर रील बना रही थी। कोई दूसरा शख्स उस लड़की का वीडियो बना रहा था। वहीं लड़की ट्रेन के गेट पर जाकर पहले खड़ी हो जाती है। इसके बाद वह ट्रेन के गेट के दोनों हिस्सों को पकड़कर बाहर की तरफ लटक जाती है। लड़की का मुंह ट्रेन की तरफ होता है।खंभे से टकराया लड़की का सिर:

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़की ट्रेन का गेट पकड़कर बाहर की तरफ लटक रही थी तो बीच में एक खंभा आ गया। लड़की का सिर उस खंभे से टकरा गया। इसके बाद लड़की लगभग बेहोश हो गई। हालांकि लड़की ने अपने हाथ नहीं छोड़े और वह गेट से लटकी रही। अगर लड़की के हाथ छूट जाते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

लेना चाहिए सबक:

इस वीडियो से उन लोगों को सबक लेना चाहिए जो सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की चाहत में खतरे मोल लेते हैं और जान जोखिम में डाल लेते हैं। कई बार लोग ऐसे स्टंट के चक्कर में गंभीर जोखिमों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप जीवन के लिए खतरा या इससे भी बदतर चोटें हो सकती हैं।
