Latest Update

*आज बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट रुड़की संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा जी द्वारा की गई। जिन्होंने दीप को उज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया ।*

आज बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट रुड़की संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता संस्थान के सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा जी द्वारा की गई। जिन्होंने दीप को उज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया ।

संस्थान में कार्यरत विभिन्न पाठ्यक्रमों के शिक्षकों को आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष में संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया ।जिसमें उन्हें सम्मान स्वरूप संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सौरव भूषण शर्मा जी द्वारा शाल एवं *बिशंभर सहाय शिक्षक रत्न सम्मान* भेंट किया गया ।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा जी ने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थी के जीवन मार्गदर्शक होता है शिक्षक के सम्मान में इस तरह का आयोजन उनमें नहीं ऊर्जा की भावना को उत्पन्न करता है।

 इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री सौरव भूषण शर्मा जी ने कहा कि हमारा संस्थान हर वर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष में शिक्षकों के सम्मान में इस तरह के समारोह का आयोजन करता है सौरभ भूषण शर्मा जी ने कहा कि हमारा संस्थान सदैव शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में प्रयासरत रहता है जिससे वह विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर शिक्षा प्रदान कर सके

इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा जी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही विशेष दिन है क्योंकि एक शिक्षक ही विद्यार्थी के जीवन में प्रकाश का काम करता है एक विद्यार्थी का भविष्य बहुत अधिक इस बात पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह का शिक्षक मिलता है हम सभी को एवं विद्यार्थी को शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए इस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न संस्कृत प्रस्तुतियां पेश की गई।

संस्थान में बेस्ट फैकेल्टी के अवार्ड से मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के विभक्ति अध्यक्ष श्री सुनील चौहान जी, एजुकेशन डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष श्री मांगा हसन , आर्ट एंड साइंस डिपार्टमेंट की विभाग अध्यक्ष श्रीमती निशु, विधि पाठ्यक्रम की विभाग अध्यक्ष श्रीमती ममता डोगरा, एडमिनिस्ट्रेटिव डिपार्मेंट की अध्यक्ष कुमारी शबनम ,कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष श्री विशाल सैनी फार्मेसी डिपार्मेंट के अध्यक्ष श्री राहुल लोहान वं क्लर्कल डिपार्टमेंट के विभाग अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर संस्थान के डीन श्री दिवाकर जैन, प्राचार्य शहज़ेब आलम ,सुधीर सैनी, रविंद्र कुमार, शाहीन ,आशना, सोनी, जितेंद्र कुमार, शरद कुमार, आदि अध्यापक- अध्यापिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news