Latest Update

विषय साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे ब्लतकार जेसे घिनौने अपराधो के विरोध में एक दिवसीय अनशन धरना 

प्रेस विज्ञप्ति 

विषय साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं व बालिकाओं पर हो रहे ब्लतकार जेसे घिनौने अपराधो के विरोध में एक दिवसीय अनशन धरना 

मुज्जफ्फरनगर | महिलाओं के हित के लिए देश भर में कार्य कर रहे संगठन साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आज बलात्कार जैसी घिनौनी घटना के अपराधी को फांसी की मांग को लेकर स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय के समाने एक दिवसीय अनशन धरना का आयोजन किया गया । क्रांतिकारी शालू सैनी ने अपने खून से प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र लिख कर भेजा है,

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ने भाग लिया और जोरदार नारेबाजी की सभी कोलकत्ता के साथ साथ देश के तमाम हिस्से में बढ़ रही बलात्कार की घटना को लेकर अक्रोशित थे,

क्रांतिकारी शालू सैनी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 6 माह की बच्ची से लेकर 60 साल की वृद्ध महिला तक कोई भी सुरक्षित नहीं है, आज माता पिता अपने बेटी की रक्षा के लिए रात दिन परेशान है और ये बलात्कारी दरिंदे रोज कोई न कोई घटना कर रहे है इसीलिए हम सब आज यहां इक्कठा होकर माननीय प्रधानमंत्री जी को पत्र भेज रहे है की इस घिनौने अपराध को रोकने के लिए सशक्त कदम उठाया जाए और सख्त कानून बनाया जाए, इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने घोषणा की की आज से संस्था द्वारा एक विशाल देश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें रेप के विरुद्ध सख्त कानून की मांग को लेकर 1 लाख से अधिक लोगो का हस्ताक्षर कराके मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को सौंपा जाएगा,

धरनास्थल पर मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने एक सुर से मांग की कि बलात्कार जैसे घृणित अपराध की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और 6 महीने के अंदर ही अपराधी को सजा दी जाए, ऐसे अपराधी को फांसी की ही सजा दी जानी चाहिए , उपस्थित सभी लोगो ने संस्था द्वारा चलाए जाने वाले हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का भी का भी संकल्प लिया,

धरना स्थल पर प्रमुख रूप से ………मौजूद रहे राजू सैनी महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट मंगलेश प्रजापति प्रवेंदर दहिया खनक गुप्ता मुकुल गोयल पूनम सैनी पूनम शर्मा साक्षी सैनी गीता ठाकुर रेनू चौधरी सीमा गोयल पिंकी चौधरी अलका चौधरी गीता गुज्जर रजनी शर्मा रविता चौधरी शालू चौधरी अंजू सैनी समर्थन में आए राकेश शर्मा जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संयुक्त हिंदू मोर्चे से डा0 योगेंद्र शर्मा बिट्टू सिखेड़ा राजेश कश्यप बसंत कश्यप डा0 आचार्य 

सत्यपाल तन्नू सैनी राजेश सैनी सुमित अमित त्यागी

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news