
इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स ने सर्विकल (ग्रीवा,गर्भाशय का निचला भाग) कैंसर के लिए जागरुकता अभियान के तहत आज रुड़की शहर के मैथोडिस्ट डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए सर्विकल कैंसर से बचने के लिए जागरुकता वार्ता की। यह वार्ता शहर की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॅा. वंदना ग्रोवर जी ने दी। उन्होंने बताया कि आज के समय मे यह एक बहुत आम सी बीमारी हो गयी है और रोज कई महिलाओं की मृत्यु इसकी वजह से होती है परन्तु थोड़ी सी जागरुकता से इससे बचा जा सकता है। समय पर इंजक्शन की तीन डोज़ लगाकर हम लड़कियों को इससे बचा सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अमिता श्रीवास्तव जी ने इसमें पूरा सहयोग दिया। क्लब अध्यक्ष सीमा भाटिया ने कहा कि सर्विकल कैंसर के लक्षण जल्दी समझ नहीं आते जिसकी वजह से


हम लोग इसका उपचार भी नहीं करा पाते,,यह एक मात्र ऐसा कैंसर है जिससे लड़कियां वैक्सीन लगवा कर भविष्य में इस तरह की बीमारी से बच सकती है।अभिभावकों को भी इसके लिए जागरुक होना चाहिए। स्पार्कल्स क्लब * कोई भी दो गरीब जरूरतमंद परिवार की लड़कियों को सर्विकल कैंसर की तीनों डोज जिनका खर्च लगभग ₹6000 प्रति लड़की आएगा, उन्हें यह वैक्सीन लगवाएंगे। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शुबी मसूद ,क्लब संपादक नीलम मधोक,स्तुति गोयल,,स्वीटी अग्रवाल के साथ विघालय की अध्यापिका भी उपस्थित रही।































