Latest Update

“भारतीय ब्राह्मण समाज, रूडकी (रजि0)”

*“भारतीय ब्राह्मण समाज, रूडकी (रजि0)

          भारतीय ब्राह्मण समाज, रूडकी की कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक *श्री गार्डन आदर्शनगर, रुड़की* में आयोजित की गई। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में ब्राह्मण प्रतिभा अलंकरण एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह की तिथि एवं स्थान आदि पर विचार किया गया।

          भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि गत वर्षों की भाँति इस बार भी ब्राह्मण अलंकरण एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि समारोह की तिथि 22 सितंबर 2024 सुनिश्चित की गई है।

अध्यक्ष सतीश शर्मा ने हर्ष (पी० जी०) कॉलेज रायसी के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश पालीवाल को कार्यक्रम संयोजक एवं सुधांशु वत्स को सह संयोजक नियुक्त किया। 

          महामंत्री अरुण कुमार शर्मा ने विश्वास जताया कि डॉ० राजेश पालीवाल और सुधांशु वत्स दोनों के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सफलता के उच्च सोपान प्राप्त करेगा।

           कोषाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने कहा कि इस बार भी गत वर्षों की भाँति 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। 

           कार्यक्रम संयोजक डॉ० राजेश पालीवाल ने ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं के अलंकरण की पात्रता के विषय मे विस्तार पूर्वक बताया कि हाईस्कूल एवम् इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तराखंड बोर्ड से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा CBSE और ICSE बोर्ड से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को कम से कम 70% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

         कार्यक्रम के सह संयोजक सुधांशु वत्स ने बताया कि खेलकूद एवम् अन्य प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले, पी- एच० डी० की उपाधि प्राप्त करने वालों, आई० आई० टी०, आई० आई० एम०, आई० ए० एस०, पी० सी० एस०, एम० बी० बी० एस०, बी० ए० एम० एस० आदि में चयनित प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

             बैठक में शगुन पंडित का जन्मदिन भी मनाया गया। शगुन को मिष्ठान खिलाकर सभी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दी तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

              बैठक में संरक्षक प्रधानाचार्य रत्नाकर शर्मा, दयानन्द गौतम, डॉ0 अनिल शर्मा, पवन शर्मा, डॉ० सतीश कौशिक, प्रख्यात ज्योतिषी आचार्य रमेश सेमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट, बिट्टटु शर्मा, अरुण शर्मा शिक्षक, शोभित गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश शर्मा, भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अरविन्द गौतम एडवोकेट, विधि सलाहकार प्रोफेसर सम्राट सुधा, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीपा कौशिक, युवा शाखा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुधीर शांडिल्य, अंकित शर्मा, नाथीराम शर्मा, राहुल शर्मा, अनूप शांडिल्य, सतीश कौशल, सुजल कौशिक, प्रधान सचिन शर्मा, अखिलेश शर्मा, पार्षद रमेश जोशी, दुष्यंत शर्मा, मुनीष शर्मा, पुष्पा शर्मा, श्रद्धा हिंदू, आदित्य शर्मा गोनू , राहुल शर्मा, त्रिभुवन किशोर गौतम, राजीव शर्मा, शगुन शर्मा, मयंक शर्मा, गोलू, अंकित गौतम, रोहित कौशिक, दीपक शर्मा, संदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

                     सुधांशु वत्स

                     सह महामंत्री

             भारतीय ब्राह्मण समाज

                        रूड़की

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news