Latest Update

*चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर, रुड़कीमें धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव**

*चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामनगर, रुड़कीमें धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव**

दिनांक-24/8/24

चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल में इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखा गया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों की माला, और झूमरों से सजाया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुई। इसके बाद छोटे-छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों का ‘मटकी फोड़’ कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कक्षा नर्सरी की छात्राएं मिस्टी और इनाया ने सुंदर श्री कृष्णा और राधा बनी और सभी का मन मोह लिया। 

विद्यालय के वरिष्ठ छात्रों ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सजीव रूप से दर्शाया गया। उनकी शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरीं। 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं।और छात्रों को पुरस्कार दिये, और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, और कर्म का मार्ग दिखाता है, और आज के युग में इन आदर्शों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उत्सव के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती में भाग लिया। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास किया, बल्कि उन्हें मिल जुलकर उत्सव मनाने का महत्व भी सिखाया।

प्रबंधक महोदय/महोदया अभिषेक चंद्रा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चंद्रा जी,अध्यक्षा श्रीमती राखी चंद्रा जी ,उप प्रधानाचार्या श्रीमती तुलसी सिंह जी ने, कार्यक्रम के अंत में छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक महोदय और प्रधानाचार्या द्वारा प्रथम, द्वितीय, एवम तृतीय पुरस्कार के साथ में नगद धनराशि देकर बच्चों को पुरस्कृत किया। जिसमें ₹2100, द्वितीय 1100 ₹ तृतीय ₹500 का नगद पुरस्कार दिया । 

बच्चों के मटकी प्रतियोगिता कार्यक्रम पर उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। 

समस्त अध्यापिकाओ/ अध्यापकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया । 

       राखी प्रजापति, गौरव प्रजापति, इंद्रेश, गायत्री , रेनू त्यागी , मंजू , शिवानी, संध्या, रिशु, पिंकी, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम मे छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news