Latest Update

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को सीएम पुष्कर धामी ने दी बधाई व शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को सीएम पुष्कर धामी ने दी बधाई व शुभकामनाए

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को सीएम पुष्कर धामी ने दी बधाई व शुभकामनाएं

 

सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान

 

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर्व को लेकर प्रदेशवासियों को बधाई दी हैं। सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार भाई-बहन का एक-दूसरे के प्रति स्नेह, विश्वास और कर्त्तव्य का प्रतीक है।

सीएम धामी ने कहा कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं से जुड़े इस पर्व का एतिहासिक महत्व भी है। सीएम धामी ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक सदभाव के साथ ही महिलाओं के प्रति आदर एवं सुरक्षा की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरंतर जारी है। महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी प्रगति के लिए एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news