Latest Update

एक सेवा ऐसी भी लगा दी जान की बाजी,क्रांतिकारी शालू सैनी*

*एक सेवा ऐसी भी लगा दी जान की बाजी,क्रांतिकारी शालू सैनी

अंतिम संस्कार की निशुल्क सेवा में लगातार जुटी क्रांतिकारी शालू सैनी करती है अब हर रोज अंतिम संस्कार की सेवा 

*मुजफ्फरनगर*। नगर में समाज सेवा की अनोखा रूप क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा दिखाया गया हैं। क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही हैं।

क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिसों को अपना नाम देकर विधि विधान से अंतिम संस्कार करती हैं अब क्रांतिकारी शालू सैनी को हर रोज फोन आते है अंतिम संस्कार के लिए या तो लावारिस होते है या फिर ऐसे परिवार वाले भी होते है जिनके पास पैसे नहीं होते । क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की अब उनका फोन नंबर वायरल हो गया है अंतिम संस्कार के लिए हर रोज कई कई डेड बॉडी आती है जिनकी वारिस बनकर विधि विधान से करती है अंतिम संस्कार शालू ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की कसौटी पर उतारा हैं और मै इस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी, क्योकि भगवान भेाले नाथ ने यदि मुझको इस कार्य के लिए चुना हैं तो होसला और हिम्मत भी वही दे रहा हैं, क्योकि भगवान कभी अपने भक्तों का साथ नही छोड़ते हां ये बात और हैं कि कभी कभी भक्त के कदम डगमगा जाते हैं और उसकी सजा भगवान उसको देते हैं जिस समय वह थोडा परेशान हो जाता हैं,मगर भगवान उनको सिर्फ सही रास्ता छोडकर गलत रास्ता चुनने की सजा देता हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में आज क्रांतिकारी शालू सैनी परिचय की मोहताज नही हैं। लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के नाम से जनपद के साथ साथ पडोसी जनपदों में भी प्रसि( हो रही हैं उन्होंने जनता से भी अपील की ह की उनकी सेवा में इच्छा अनुसार सहयोग अवश्य करें गुगल पे फोन पे 8273189764

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news