Latest Update

रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक नगर विधायक प्रदीप बत्रा जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नृतेत्व में संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।* 

*रुड़की में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक नगर विधायक प्रदीप बत्रा जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नृतेत्व में संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।* 

*मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के नी प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की। 

इस अवसर पर नगर विधायक प्रदीप बत्रा जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता और अखंडता को समर्पित रहने को कहा साथ ही सभी नगर वासियों से माननीय नरेंद्र मोदी जी के अभियान हर घर तिरंगा के तहत हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की।

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news