Latest Update

“भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की (रजि०) ” *भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की की ओर से एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर शिव भक्त कावड़ियों को शिविर के माध्यम से ठंडा पेय, जल, बिस्कुट एवं फलाहार वितरित किए गए।

“भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की (रजि०) “ *भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की की ओर से एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर शिव भक्त कावड़ियों को शिविर के माध्यम से ठंडा पेय, जल, बिस्कुट एवं फलाहार वितरित किए गए ।* *इस उपलक्ष में भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की ने एपीजे अब्दुल कलाम चौक पर वृक्षारोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" मुहिम को भी आगे बढ़ाया।* भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय ब्राह्मण समाज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें रुड़की के ब्राह्मण समाज ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक डॉ०अनिल शर्मा ने कहा कि गंगाजल लेकर दूर दूर अपने गन्तव्यों को जा रहे कावडियों की सेवा करना पुण्य कार्य है, जिससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। डॉ० शर्मा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को पर्यावरण संरक्षण का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए सभी से पौधारोपण का आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा एक आस्था की यात्रा है सावन के माह में भगवान शंकर जी के लिए अपनी भक्ति को प्रकट करने मध्य है इतनी गर्मी में हजारों मील पैदल चलकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए गंगाजल भर के कावड़िया अपने शहरो के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं उनकी सेवा करना हम सबका कर्तव्य है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कावडियों की सेवा को भगवान शंकर की पूजा की संज्ञा देते हुए कहा कि चारों और सनातन संस्कृति का भव्य जागरण हो रहा है। कावड सेवा शिविर में महामन्त्री अरूण शर्मा, कोषाध्यक्ष अमरीश शर्मा, सह महामन्त्री सुधांशु वत्स, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट, मनोज शर्मा, प्राचार्य डॉ० राजेश पालीवाल, संदीप शर्मा 'टिकोला', प्रवीण शर्मा, अनूप शांडिल्य, सतीश शर्मा 'कौशल', महिला शाखा अध्यक्ष दीपा कौशिक, पुष्पा शर्मा, श्रद्धा शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम शर्मा, राची शर्मा, अरूणिमा शर्मा, कनिका शर्मा, वंश भारद्वाज, आशीष शर्मा, राजकुमार शर्मा फौजी, गौरव शर्मा, सुजल कौशिक, आदित्य शर्मा गोनू, संकेत शर्मा, अमित शर्मा, ठाकुर मोहित सिंह, जितेंद्र कुमार, ट्विंकल शर्मा, सोनू खत्री, प्रिया शर्मा, अंजू शर्मा, अनीता शर्मा, रेणु शर्मा , आरूषी शर्मा ,सर्वेश गोस्वामी आदि अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। अरुण कुमार शर्मा महामन्त्री भारतीय ब्राह्मण समाज रूड़की

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS