लोकसभा चुनाव के निमित्त पथ सभा का हुआ आयोजन।

*लोकसभा चुनाव के निमित्त होने वाली पथ सभा आज शाम 4:00 बजे आईआईटी डी कॉलोनी मनोरंजन क्लब से प्रारंभ होकर भारतीय जनता पार्टी रुड़की पूर्वी के अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ देवतुल्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सोलानीपुरम, अरोड़ा कॉलोनी गोकुलधाम कॉलोनी होते हुए प्रेम कुंज के आईआईटी गेट पर समाप्त हुई ।

जिसमें पथ सभा में मुख्य वक्ता पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष बृजेश त्यागी ने जनता को संबोधित किया और नगर वासियों से हरिद्वार लोकसभा के सांसद प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी ने बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है उन्होंने कहा कि आने वाली 19 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी आदरणीय त्रिवेंद्र रावत जी को वोट करके मोदी जी के हाथ मजबूत बनाएं ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कुमार कौशिक ने देश के भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की । पथ सभा के इस कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद सचिन कश्यप पूर्व पार्षद नगर निगम जे पी शर्मा व रमेश जोशी मंडल महामंत्री आदर्श गुप्ता उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल मंत्री पारुल भाटिया मंत्री नितिन उपाध्याय व विपिन प्रजापति कोषाध्यक्ष सतबीर सिंह ,सोशल मीडिया प्रभारी रोमा पाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला ,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गोस्वामी ,भाजपा युवा नेता सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह , महिला मोर्चा पूर्वी मंडल रूड़की अध्यक्ष नीलकमल शर्मा महामंत्री पूनम प्रधान ,मंत्री सरिता जयसवाल, सदस्य संगीता रतूड़ी, सीमा चौरसिया, नितिन त्यागी, बूथ अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता पंकज सिंह सौरभ सिंगल , सतीश, वैद्य टेक बल्लभ, अवनीश त्यागी उर्फ मोदी जी मनोज सक्सेना ध्रुव गुप्ता,देवेंद्र कालरा , ब्रजेश्वर कुमार सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही

नीलकमल शर्मा
मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी
महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news