वरिष्ठ कांग्रेस नेता रश्मि चौधरी ने भी छोड़ी कांग्रेस, पार्टी से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रश्मि चौधरी ने भी छोड़ी कांग्रेस, पार्टी से दिया इस्तीफा

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी,महानगर रुड़की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। लगातार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफो की बरसात से अब कांग्रेस का उत्तराखंड में भविष्य क्या होगा यह तो आने वाला समय बताएगा। मगर देखा जाए तो लोकसभा चुनाव सिर पर है। कुछ समय ही मतदान को बाकी रह गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफो की बरसात से कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में जरूर एक के बाद एक झटके लग रहे है।

रश्मि चौधरी रुड़की कांग्रेस की राजनीति में एक अहम मुकाम रखती है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का इस तरह से इस्तीफा देना कांग्रेस को एक बड़ा झटका है। देखा जाए तो कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र का टिकट का कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं। कहीं न कहीं कार्यकर्ताओ के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news