सर्व समाज सेवा संगठन का कुष्ठ आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम

सर्व समाज सेवा संगठन का कुष्ठ आश्रम में होली मिलन कार्यक्रम

होली का पर्व नजदीक आ रहा हैं। ऐसे में हर जगह होली के कार्यक्रमों की धूम देखने को मिल रही हैं। वही अगर बात की जाए तो रुड़की के चंद्रपुरी में कुष्ठ आश्रम में सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही इस दौरान अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कुष्ठ आश्रम की महिलाओं एवं बच्चों के साथ मिलकर फूल और गुलाल से होली खेलकर आनंद उठाती नजर आईं। साथ ही कुष्ठ आश्रम के सभी सदस्यों को फल और रंग गुलाल , मिष्ठान वितरण भी किया। वही सर्व समाज सेवा संगठन की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कहा कि आश्रम के बच्चों को रंग गुलाल पिचकारी दी गई हैं जिससे यह परिवार और बच्चे भी होली के दिन इस पर्व का आनंद ले सके। इस दौरान कुष्ठ आश्रम के सभी परिवार खूब हंसी खुशी से होली मिलन कार्यक्रम आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम में सर्व समाज सेवा सगंठन की संस्थापक ,अध्यक्ष नीलम चौधरी ,मोहिनी सिंह , शिवानी सिंह
आशीष सिंह , पत्रकार संदीप तोमर , रविंद्र बंसल , सुषमा बंसल ,किरण पटेल , रचना वर्मा ,मोनू जलवीर,दीपालु राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news