लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी का रुड़की में अस्थाई निवास का ग्रह पूजन, सभी पदाधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार – त्रिवेंद्र सिंह रावत।

*लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी का रुड़की में अस्थाई निवास का ग्रह पूजन, सभी पदाधिकारियों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार – त्रिवेंद्र सिंह रावत*

आज लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुड़की में अस्थाई निवास का गृह पूजन किया गया, इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गृह प्रवेश पूजन में देवी देवताओं की आराधना कर घर के सभी कोनो को पवित्र किया जाता है यह पूजन सुरक्षा सुख शांति समृद्धि और सफलता की कामना करता है और आज के इस शुभ अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी ने आकर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया है जिससे निश्चित ही आने वाले चुनावो में भाजपा की जीत होगी, इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनीने कहा कि गृह प्रवेश पूजन में पुराने और धार्मिक ग्रंथो के मित्रों का पाठ किया जाता है जिससे नए घर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सिद्ध हो जाता है उन्होंने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर सभी वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए हैं,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभा राम प्रजापति ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पूजन द्वारा न सिर्फ पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हुआ है अपितु भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सकारात्मक ऊर्जा मिली है, आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मयंक गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं दी और पदाधिकारी में चुनाव में जुट जाने के लिए उत्साह भरा ,पूजन में सहकारी बैंक के डायरेक्टर प्रदीप चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, पवन तोमर, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी जिला कोशाअध्यक्ष नितिन गोयल , जिला मंत्री सौरभ गुप्ता, अक्षय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पार्षद राकेश गर्ग , अंकित कपूर, बृज मोहन सैनी,बीएल अग्रवाल,नवीन गुलाटी भारत कपूर,एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news