
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी की अध्यक्षा नीलकमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हरिद्वार रोड पर ग्राम शेर पुर स्थित रेड कारपेट पर हरिद्वार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विधानसभा रुड़की की चुनाव प्रबंधन समिति के लिए विधानसभा प्रभारी डॉक्टर मधु सिंह, कॉल सेंटर के लिए पारुल भाटिया व मंजू रावत तथा महिला संपर्क के लिए नीलकमल शर्मा को नियुक्त कर महत्वपूर्ण दायित्व दिये जाने पर शीर्षस्थ नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए सभी दायित्वधारियों का स्वागत किया गया जिन्होंने हरिद्वार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को जी जान से मेहनत करके भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया ।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राजबाला महिला मोर्चा जिला रुड़की की जिला उपाध्यक्ष पुष्पा बुडाकोटी , महिला मोर्चा रुड़की पूर्वी की महामंत्री सर्वेश गोस्वामी व विजय देवी आदि उपस्थित रही।
नीलकमल शर्मा
मंडल अध्यक्षा
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रूड़की पूर्वी






























