भारतीय ब्राह्मण समाज महिला शाखा ने होली मिलन समारोह
शताब्दी द्वार के पास अर्थ हाऊस में मनाया गया। इसमें महिलाओ ने फूलों की होली खेली। होली के गानों पर डांस किया। भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा की अध्यक्ष दीपा कौशिक ने कहा कि होली आपसी मेल मिलाप और भाईचारे का पर्व है। महिला शाखा की महामंत्री श्रद्धा हिन्दू ने बताया कि प्रति वर्ष इसी प्रकार हर्षोल्लास से मिलकर सभी महिलाएं होली मिलन मनाते हैं।ये त्यौहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओ व बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। म्यूजिकल चेयर,डान्स, व अनेक गेम्स का आयोजन किया गया।साथ ही सभी महिलाओं ने फूलों की होली मनाई।इस अवसर पर ममता शर्मा दीपा कौशिक, श्रद्धा हिन्दू, पुष्पा शर्मा,रीमा शर्मा,नीरा भारद्वाज,, दीपशिखा,नीलम, मिथलेश, पिंकी,निशा आदि उपस्थित रहे।






























