प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुड़की नगर की शाखाओ द्वारा नेहरू स्टेडियम मेंजिला संघ चालक प्रवीण कुमार एवं नगर संघ चालक जल सिंह की उपस्थिति में 24 शाखाएं विवेकानंद, सुदर्शन ,विक्रमादित्य ,शिव, गंगा ,विक्रमादित्य ,आजाद, पटेल ,गणेश ,गीतांजलि, शिवाजी, बजरंग ,तिलक सुभाष ,राम ,श्री कृष्ण, माधव, केशव ,भागीरथ, दयानंद गोविंद शाखों द्वारा भगवा ध्वज लगाकर 60 मिनट के शाखा कार्यक्रम कियाl जिसमें योग ,आसन, सूर्य नमस्कार ,खेल , समता, गण गीत ,सुभाषित ,अमृत वचन ,बोध कथा की गई सो अंकों में से 94 अंक प्राप्त कर विवेकानंद शाखा प्रथम, शिव शाखा 93 प्राप्त कर दूसरे स्थान तथा 92 अंक के साथ राम शाखा तीसरे स्थान पर रहेl सुभाष.शिवाजी ,तिलक शाखा स्वयंसेवकों की संख्या के आधार पर स्थान प्राप्त किया स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए किसलय कुमार प्रांत धर्म जागरण संयोजक द्वारा कहा की प्रातः कालीन शाखाएं संघ की शान है तथा साय कालीन शाखाएं संघ की जान है lस्वयंसेवकों द्वारा समाज और राष्ट्र के लिए किए गए कार्य आचरण से ही संघ श्रेष्ठ बना है उन्होंने हनुमान जी के कार्यों का वर्णन करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया lसंघ संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार द्वारा बीज रूप में रोपित संघ आज विशाल वट वृक्ष का रूप धारण कर समाज परिवर्तन का कार्य कर रहा है उन्होंने अधिक सभी व्यक्तियों को संघ की शाखा में जाने का आग्रह किया lइस अवसर पर भंवर सिंह ,त्रिभुवन, नितिन, रमेश ,नवीन, राजपाल, सहदेव ,अमरीश , प्रकाश, विवेक ,सुशील, महेश ,श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति ,अशोक शर्मा ,राजकुमार ,अनूप राणा ,चंद्र प्रकाश बाटा, आदेश सहित सहित 400 स्वयं सेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया l

सहदेव सिंह पुंडीर
जिला प्रचार प्रमुख रुड़की































