Latest Update

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय होमात्मक श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी।

रुड़की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम में चल रहे पंच कुण्डीय होमात्मक श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। मुख्यमंत्री ने भगवान रूद्र से राज्य, देश एवं विश्व कल्याण की कामना। इस अवसर पर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया व प्रतिभागी यजमान समूह ने स्मृति स्वरूप त्रिशूल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों एवं सहयोगी व्यक्तियों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराज एवं बड़े भाई का आशीर्वाद समय-समय पर मिलता रहता है और स्वामी समय-समय पर उत्साह वर्धन भी करते हुए जन कल्याण हेतु मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामीजी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता को समर्पित है, धर्म को समर्पित है, विश्व कल्याण के उद्देश्य से यज्ञ को आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्हेंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। भगवान महादेव का यज्ञ एवं आराधना पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं महारुद्र यज्ञ में आहुति डालने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का उन्होंने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा कहा कि प्रदेश के विकास की ओर अग्रसर कराने में धामी जी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे है। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुॅवर प्रणब चैम्पियन, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, आईएएस ट्रेनी दीपक सेठ, संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी, नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल, भाजपा नेत्री रोमा सैनी, योगेश सिंघल, प्रवीण, संजय अरोरा, प्रतिभा चैहान, रमेश सेमवाल, असगर अली, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS