Latest Update

नायब सैनी के सीएम बनने पर गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच ने बांटी मिठाई

नायब सैनी के सीएम बनने पर गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच ने बांटी मिठाई
-सीएम बनने की खुशी में किया हनुमान चालीसा पाठ
गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र से सांसद एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में यहां गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस खुशी में सैनी समाज की ओर से हनुमान चालीसा का पाठ भी कराया गया।
नायब सिंह सैनी के सीएम बनने की घोषणा होते हुए यहां जैकबपुरा स्थित सैनी धर्मशाला में गुरुग्राम सैनी युवा जागृति मंच की ओर से मिठाई बांटकर खुशी मनाने का निर्णय लिया गया। संस्था और समाज के मौजिज लोगों की सलाह पर तुरंत समाज के लोगों को धर्मशाला में खुशी मनाने का संदेश दिया गया। संस्था के सदस्य-संरक्षक सूबे सिंह, सलाहकार बुधराम सैनी, चेयरमैन नरेश कुमार,समाजसेवी नीलम सैनी, समाजसेवी कमलेश सैनी सुरेश गौड़ लक्ष्मी ताई, विनोद सैनी बहादुरगढ़, , प्रधान तेजिंदर सैनी, मोहित, तुलसी राम, नानक चंद,काले, हितेश महावीर, कुलवंत, महेंद्र सिंह, भाई गौतम, दुलीचंद ओर समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए। गगन दीप सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ सैनी समाज ही नहीं, यह ओबीसी समुदाय के लिए खुशी की बात है। हरियाणा में यह बड़ा बदलाव करके भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा संदेश भी दिया है। सैनी समाज की ओर से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ हरियाणा के उन विधायकों का भी आभार जताया है, जिन्होंने विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर सहमति जताई।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS