बजट पर भारतीय जनता पार्टी के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि धामी सरकार का यह 88000 करोड़ का बजट धरातल पर उतरने वाला बजट है।धामी सरकार ने बजट में स्वास्थ्य, पेयजल ,शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन एवं सौर ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र को सम्मिलित किया यह एक महत्वपूर्ण कदम है आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास के लिए में यह बजट मिल का पत्थर साबित होगा ।पर्यटक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के ऊपर बजट का जो इजाफा किया गया है वह काबिले तारीफ है क्योंकि आने वाले समय में इन्हीं क्षेत्रों से उत्तराखंड के विकास को नई गति मिलेगी।





























