Latest Update

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हुई है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं को ओबीसी बढ़कर ओबीसी वर्ग को छलने का काम किया है। भाजपा की मानसिकता पिछड़ा-दलित एवं किसान-मजदूर विरोधी है।पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचारधारा के अनुसार पिछड़े वर्ग को बरगलाकर अपना उल्लू सीधा करने में लगी है। जब देश में पिछड़ा वर्ग आरक्षण की मांग उठी और इसे लागू किया जाने लगा तो भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लोगों ने जमकर विरोध किया। आज विश्वविद्यालय से लेकर संघ लोक सेवा आयोग एवं अनेक उच्चस्तरीय सेवाओं में ओबीसी वर्ग का गला घोंटा गया है। कांग्रेस नेतृत्व एवं राहुल गांधी जी निरंतर ओबीसी वर्ग को उनके हक दिलाने के लिए जागरूक करने का कार्य भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से कर रहे हैं।मोहम्मद आदिल फरीदी जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी ग्रामीण रुड़की ने कहा कि जनता के बीच जाकर ओबीसी वर्ग के आरक्षण एवं सत्ता में संगठन में उनकी भागीदारी को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण के विरुद्ध जनता को जागरुक कर भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। देश के विश्वविद्यालय सरकारी सेवाएं न्यायालय एवं अनेक स्थानों पर ओबीसी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर आयोजित बैठक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News