Latest Update

नि:शुल्क कैंप में 100 से अधिक लोगों की आंखों का चेकअप किया गया

रुड़की। अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर ढंडेरा में निशुल्क आंखों का चेकअप एवं ऑपरेशन का कैंप सतीश नेगी भाजपा नेता व राम सिंह मंदिर समिति अध्यक्ष के सौजन्य से प्राचीन शिव मंदिर ढंडेरा में लगाया। आइक्यू सुपर स्पेशलिटी आंखों के अस्पताल चंद्रपुरी के डा0 काजल और अरविंद शर्मा की देखरेख में किया गया जिसमे समाजसेवी सतीश नेगी व राम सिंह मंदिर समिति ढंडेरा अध्यक्ष ने अहम भूमिका निभाई जिसमें लगभग 100 लोगों की आंखों का चेकअप किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर एवं सतीश नेगी व राम सिंह आदि ने बताया की सभी लोगों को अपनी आंखों के प्रति बड़ी संवेदनशीलता वरतनी चाहिए। बिना आंखों के जीवन अंधकार मय है। सामान्य तया देखा गया है कि लोग अपनी आंखों के प्रति सजग एवं जागरूक नहीं रहते हैं जिससे आंखों की बीमारियां बढ़ती रहती हैं और कभी-कभी खतरनाक रूप ले लेती हैं जिसे रोशनी जाने का खतरा रहता है, इसलिए समय-समय पर अपनी आंखों का चेकअप कराते रहना चाहिए। हमारा प्रयास यह है की हर व्यक्ति की आंखें सुरक्षित रहें इसके लिए हम हमारी संस्था तथा सामाजिक जन सेवकों द्वारा जगह-जगह कैंप लगाए जाएंगे और स्वस्थ आंखों की प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सतीश नेगी, मंदिर समिति ढंडेरा अध्यक्ष राम सिंह , इंदर सिंह पुंडीर, पंडित कलित कोठारी, जगदीश खड़ायत,आचार्य उमाकांत बडोला आदि उपस्थित थे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS