Latest Update

कलियर विधानसभा में सुभाष नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो द्वारा रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा का किया गया स्वागत*

कलियर विधानसभा के सुभाष नगर मंडल में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में महिला पदाधिकारीयो द्वारा रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य पूजा नंदा का स्वागत किया गया , इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ने कहा कि पूजा नंदा को रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत कर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है, उन्होने कहा कि पूजा नंदा काफी लंबे समय से समाज सेवा, भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, जिला मंत्री आशा दशामाना ने कहा की पूजा नंदा मृदु भाषी होने के साथ-साथ हर महिलाओं का सम्मान करती हैं और हमेशा महिलाओं को कार्यक्रमों द्वारा अपने साथ जोड़कर रखती हैं, सुभाष नगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता का ध्यान रखती है और पूजा नंदा को यह दायित्व देकर पार्टी ने सभी महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है मंडल महामंत्री पुष्पा ऐठानी और नीति रानी ने कहा कि भाजपा द्वारा पूजा नंदा को सामान देकर प्रत्येक महिला कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ाया है,इस अवसर पर पूजा नंदा ने सभी महिला मोर्चा के पदाधिकारीयो का धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के यशस्वी सांसद डॉ रमेश पोख्याल निशंक, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति और जिले के सभी सम्मानित पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि मुझे यह दायित्व देकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक महिला कार्यकर्ता का सम्मान रखा है, इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चौहान, मंडल अध्यक्ष दमयंती नेगी, मंडल महामंत्री पुष्पा ऐठानी, नीता रानी, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, मंडल मंत्री प्रभा भट्ट, जिला मंत्री आशा धस्माना, बूथ अध्यक्ष थान सिंह नेगी, कमला कैंथोला, भागीरथी गौनियाल,कविता सैनी,सरोजिनी जदली,दोलक बहादुर मल्ला, मंडल मंत्री मीनाक्षी तोमर, शोभा,प्रीति भी उपस्थित रहे

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS