Latest Update

मन की बात में बोले पीएम मोदी’राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा’,

साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया।हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। भारत का संविधान काफी मंथन के बाद तैयार हुआ इसी लिए उसे जीवंत दस्तावेज कहा जाता है। ये बहुत दिलचस्प है कि संविधान के तीसरे अध्याय के प्रारंभ में संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चित्रों को स्थान दिया था प्रधानमंत्री ने कहा प्रभु राम का शासन, हमारे संविधान निर्माताओं की भी प्रेरणा का स्त्रोत था इसलिए 22 जनवरी को अयोध्या में मैंने देव से देश की बात की थी, राम राष्ट्र की बात की थी। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांध दिया है। सबके हृदय में सबकी भक्ति में राम हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News