Latest Update

हर घर दीपक घर -घर दीपक श्री सेवक संस्था के माध्यम से वार्ड नम्बर 22, की *राजेंद्र नगर गली नम्बर 11* मे आज घर-घर 11 दीपक पहुंचाने का कार्य किया गया!

हर घर दीपक घर -घर दीपक

श्री सेवक संस्था के माध्यम से वार्ड नम्बर 22, की *राजेंद्र नगर गली नम्बर 11* मे आज घर-घर 11 दीपक पहुंचाने का कार्य किया गया!

जिसमे बड़ी संख्या मे भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने इस कार्य मे अपना सहयोग दिया!

श्री सेवक संस्था की तरफ से हर घर मे 11 दीपक पहुंचाने का शुभ कार्य किया जा रहा है!*वैसे तो मिट्टी के दीपक हर घर मिलेंगे परन्तु फिर भी सेवक संस्था की तरफ से घर घर 11 दीपक पहुंचाने का कार्य श्री सेवक संस्था द्वारा किया जा रहा है*!लगभग 15,000 दीपक से अधिक दीपक श्री सेवक संस्था द्वारा दिए जा चुके हैँ!संकल्प तो 11,000 दीपक बाटने का लेकर उतरे थे पर जैसे-जैसे कार्य चलता गया कारवां बनता चला गया श्री सेवक संस्था द्वारा बनाये गए है11 दीपक हर घर पहुंचाने का संकल्प की शुरुआत 1 जनवरी 2024 से शुरू की थी!लोगों ने इस कार्य के लिए श्री सेवक संस्था की खूब तारीफ की उन्होंने बताया की अभीतक किसी 40 वार्ड मे से इतनी अच्छी शुरुआत किसी और के द्वारा नहीं की!इस नेक कार्य मे श्री सेवक संस्था के संस्थापक अभिमन्यु, अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष, प्रियंका, मितुषी, जिला मंत्री आशा दशामाना महिला मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा बड़ा कोटी महिला मोर्चा, मंडल महामंत्री नीता रानी, जिला कार्य सदस्य कमला जी, बृजेश जी, भागीरथी जी, सरोजिनी जी, सुनीता धीमान, गीता शर्मा, शिखा, राधा आदि उपस्थित रहे!

समर्थ भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समर्थ भारत न्यूज