अंतर्राष्ट्रीय पोशक अनाज वर्ष 2023 योजना के अंतर्गत आज दिनांक 12 दिसंबर 2023 को 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल आर रमेश के निर्देशानुसार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, रुड़की में मिलेट्स यानी खाद्य व कृषि संगठन के अंतर्गत जे डी केडेट्सों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय व अन्य वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा एनसीसी कैडेटस को मिलेट्स के उपयोग के बारे में तथा स्वास्थ्य के प्रति इसके फायदो के बारे में बताते हुए एनसीसी कैडेट को जागरूक किया कि यदि हमें स्वस्थ रहना है, तो अपने जीवन में मोटे अनाज का उपयोग बहुत जरूरी है ।इस अवसर पर विद्यालय के श्री istihaq अहमद, श्री राम कुमार वर्मा, एनसीसी प्रभारी Pankaj Benjwal एवं 28 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे ।






























