Latest Update

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की कार्य समिति का आयोजन,

आज भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की युवा मोर्चा की कार्य समिति भगवानपुर में आयोजित की गई, इस अवसर पर कार्य समिति में पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलती है अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को भी भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, कार्य समिति पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में चौमुखी विकास हो रहा है, उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से प्रदेश में निवेशकों की संख्या में वृद्धि हुई है, इस अवसर पर जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का समय है और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण भाजपा की नीतियों को लेकर जन-जन तक जाएं भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है, कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार धाम के विकास द्वारा प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, नित नए उद्योगों की स्थापना हो रही है, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को ,योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचा रहे हैं आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में चारों ओर भगवा ही भगवा लहराएगा कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण संधू, मोहित राष्ट्र वादी, विभोर सेठी, भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS