उत्तराखंड किसान मोर्चा के संस्थापक किसान नेता पंडित कालूराम शर्मा जी की दूसरी पुण्यतिथि पर ग्राम मेवाड़ कला में उनके निवास स्थान पर पंडित सुमित मिश्रा जी के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इस अवसर पर उत्तराखंड किसान मोर्चा एवं उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियो द्वारा पुष्प अर्जित कर श्रद्धांजलि प्रदान की गई चौधरी रामकुमार जी ने कहा कि किसान नेता के रूप में उनके कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता

वह स्पष्ट वक्ता किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ रखने वाले तथा सब की सहायता करने को सदेव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को समाज हमेशा याद रखेगा उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के महामंत्री अश्वनी भारद्वाज राहुल शर्मा नरेश शर्मा चौधरी राजपाल चौधरी रामकुमार पदम शर्मा प्रदीप शर्मा अभिनव पाराशर अनंत शर्मा अमित शर्मा राजीव शर्मा अक्षत शर्मा महेंद्र सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के संरक्षक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जी उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पदम प्रकाश जी ने पंडित जी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की







