आई एस आर लीडर्स ग्रुप के सदस्यों द्वारा आज वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में जरूरतमंद बच्चों को बांटी गई पाठ्य सामग्री।

आई एस आर लीडर्स ग्रुप के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा आज दिनांक 24 11 2023 को वात्सल्य वाटिका बहादराबाद में जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठन सामग्री का वितरण किया गया। इसी क्रम में ग्रुप की सदस्य सीमा चौधरी एवं अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू के सुपुत्र ओम शर्मा का जन्म दिवस भी वात्सल्य वाटिका के बच्चों के बीच बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया।

केक काटकर एवं मिष्ठान बांटकर खुशियां बांटने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। जैसा कि विदित हो आई एस आर लीडर्स ग्रुप का आज पहला कार्यक्रम था तो इसी क्रम में पहले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वात्सल्य वाटिका बहादराबाद का चुनाव किया गया। इसी क्रम में ग्रुप की अध्यक्षता श्रद्धा हिंदू द्वारा बच्चों को संबोधित भी किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में वात्सल्य वाटिका के समस्त स्टाफ एवं वहां पर उपस्थित सभी प्यारे-प्यारे बच्चों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। एवं क्लब की ओर से आभार जताया तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रुप के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों को भी धन्यवाद प्रेषित किया। श्रद्धा हिंदू द्वारा बताया गया की क्लब का आज पहला कार्यक्रम था जो की पूर्ण रूप से सफल रहा जिसको देखकर मन प्रसन्न हुआ और भविष्य में भी क्लब द्वारा इसी प्रकार के कार्यक्रम जरूरतमंद बच्चों एवं लोगों के बीच में निरंतर चलते रहेंगे। वात्सल्य वाटिका की प्रबंधन समिति के द्वारा आई एस आर लीडर्स लीडर्स ग्रुप को धन्यवाद पत्र भी प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रद्धा हिंदू, श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती अंशु अग्रवाल, श्रीमती संध्या अरोड़ा, श्री सुरेश शर्मा जी, श्री पुनीत जी, श्री मुनीष शर्मा जी ,श्री सतीश शर्मा जी ,शिवांग शर्मा, ओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news