भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने दिनांक 20नवंबर शाम 6बजे दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स रुड़की में अविरल भारतीय पर्वोत्सव एवम् नारी सम्मान समारोह आयोजित किया।समारोह में मुख्य अतिथि कमल किशोर पंत जी निदेशक आई. आई. टी रुड़की,अति विशिष्ट अतिथि मुख्य नगर आयुक्त श्री वी. एन.शुक्ला जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष प्रबंधन विभाग dr. रजत अग्रवाल और सिविल विभाग के प्रो प्रवीण कुमार आई. आई. टी रुड़की रहे।सभी अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन और वन्देमातरम गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कमल किशोर जी ने शाखा के द्वारा दिया जा रहा प्रतिवर्ष की भांति उत्कृष्ट नारी सम्मान रुड़की की बेटी और हाल एसडीएम पद पर तैनात अपूर्वा सिंह टिहरी को शाल,सम्मान पत्र, कलश से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में त्यौहार से संबंधित नाटिका, वार्ता,नृत्य आदि मनोरंजक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि कमल किशोर जी ने भारत विकास परिषद के द्वारा किए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और इस संस्था से जुड़ने के लिए अपील की।अन्य सभी अतिथियों ने भी भारत विकास द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमों की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारत विकास के सदस्य बने रहने और नए सदस्य बनाने की अपील की।शाखा के मुख्य संरक्षक सत्येंद्र मित्तल ने शाखा के बारे में विस्तार से सभी अतिथियों को बताया और शाखा अध्यक्ष नीरज जी ने स्वागत संबोधन किया।मंच संचालन महिला संयोजिका विमलेश गिरी और रमा गुप्ता ने किया।और अंत में सचिव प्रीति अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट किया।समारोह में परिवार के सदस्य प्रदीपवधावन , संजय कालरा, विजय कुमार,सुगंध जैन, dr संगीता अनिल, नवनीत, रीति वर्मा अनुपमा, संदीपजी,मुकुल गर्ग, राधेश्याम गुप्ता, रतनलाल,भारत, राजीव गोयल,दिनेश सैनी,संजय मित्तल, विशाल,आशीष, dr प्रदीप, विपुल,रमा गुप्ता,अंजु कुमार, नीता मित्तल,सविता, नैंसी, सीमा, निशा,पायल ममता दीपाली, अरुणा, कुमुद,मंजू, बबिता, श्रेया वर्णित आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news