पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा, शिक्षक एवम स्वच्छता कल्याण समिति रुड़की द्वारा आज अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव के उद्घाटन दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में गणमान्य अतिथि गणों के सानिध्य में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष शिल्पी सिंह एवं महासचिव एडवोकेट प्रभाकर पंत, सदस्य आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर राजेश चंद्रा डॉक्टर राकेश त्यागी, ललित मोहन जोशी एवं शिक्षा विभाग के जिला एवं प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रतीक के रूप में वृक्षारोपण किया गया एवं छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी एवं स्काउट के छात्र एवं उनके प्रभारी दीपा कौशिक, रामकुमार वर्मा भी उपस्थित रहे। समिति के महासचिव एडवोकेट प्रभाकर पंत ने पूरे प्रदेश के राज्य विज्ञान महोत्सव में आए हुए छात्रों एवं अध्यापकों को इस बड़े एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।






























