दिनांक 7 नवंबर 2023 को राजकीय पॉलिटेक्निक हरिद्वार में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है । *प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अनुराग कुमार जी निदेशक NIELIT हरिद्वार के द्वारा संस्था के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में किया गया।* उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना और अनुशासन का पालन करेंगे।

प्रथम दिवस के अवसर पर दो वर्गों में गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

*चक्का फेंक प्रतियोगिता* के *पुरुष वर्ग में* हिमांशु प्रथम , ऋतिक द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे।

*महिला वर्ग में* वंशिवा प्रथम , सलोनी द्वितीय व नागीता तृतीय स्थान पर विजयी रहीं।
*भाला फेंक प्रतियोगिता* के *पुरुष वर्ग में* बालकृष्ण प्रथम , साहिल द्वितीय मनीष चौहान तृतीय स्थान पर विजई रहे ।
*महिला वर्ग में* वंशिवा प्रथम ,नागिता द्वितीय , मनीषा धामी तृतीय स्थान पर विजयी रहीं।
*गोला फेंक प्रतियोगिता* के *पुरुष वर्ग में* हिमांशु प्रथम , साहिल द्वितीय व आकाश तृतीय स्थान पर रहे *महिला वर्ग में* वंशिवा प्रथम , सलोनी द्वितीय, दिया धर्मशक्तू तृतीय स्थान पर विजयी रहीं।
*टेबल टेनिस प्रतियोगिता में* हिमांशु प्रथम स्थान पर व मयंक द्वितीय स्थान पर विजयी रहे।

इस दौरान आयोजकों में *क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती रचना नेगी, क्रीड़ा प्रभारी श्री मुनीर आलम ,विभागाध्यक्ष इलै० श्री तरुण गर्ग एवं श्रीमती बबीता वर्मा , विभागाध्यक्ष अप्लाइड साइंस डॉ० संजय कुमार, विभागाध्यक्ष फार्मेसी श्रीमती किरण खर्कवाल व्या० इलै० श्री सुरेश सिंह , श्री स्वराज, श्री सतीश कुमार, श्री प्रदीप कुमार, श्रीमती नेहा, श्रीमती इशिता* सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।





























