अभियन्ता व प्राधिकरण,टीम द्वारा निरंतर चल रही है सील की कार्यवाही

आज दिनांक 06.11.2023 में भगवानपुर सेक्टर के अन्तर्गत,बालाजी हैल्थ केयर के निकट भूतल व प्रथम तल पर किये गये,व्यवसायिक निर्माण, भगवानपुर देहरादून रोड स्थित, रायपुर एच०पी०पैट्रोल पम्प के निकट व्यवसायिक निर्माण (टीन शेड, गोदाम) तथा,भगवानपुर देहरादून रोड स्थित किंग होटल के निकट व्यवसायिक निर्माण के भूतल पर हॉल के निर्माण को श्री डी०एस० रावत, सहायक,अभियन्ता के निर्देशन में श्री अनुज सैनी, अवर अभियन्ता व प्राधिकरण,टीम द्वारा सील की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी ।प्रगति विहार,त्रिलोक नगर, जगजीतपुर, हरिद्वार में श्री जावेदअन्सारी द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर किये गये अनाधिकृत विकासकार्य को सील करते हुए कालोनी में आवागमन को बाधित किये जाने हेतु ट्रेंच बनाया गया ।जमालपुर, हरिद्वार में श्री प्रतीक अग्रवाल द्वारा लगभग 7-8 बीघा भूमि में अनाधिकृत निर्माण व विकास कार्य करने के कारण कालोनी को सील किया गया। उपरोक्त सील की कार्यवाही श्री टी०पी०नौटियाल के निर्देशन में किया गया, जिसमें श्री उमापति भट्ट,सहायक अभियन्ता व श्री आकाश जगूडी, अवर अभियन्ता सहित प्राधिकरण के अन्य कार्मिक उपस्थित रहें।

 

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news