राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में अजीम प्रेमजी फॉउन्डेशन रुड़की ईकाइ के सौजन्य से *वर्तमान परिवेश में महात्मा गाँधी के विचारों की महत्ता* विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ० अनुराग ने इस विचार गोष्ठी में अजीम प्रेमजी फॉउन्डेशन के मास्टर ट्रेनर सुश्री अनिन्दिता और श्री विरेन्द्र का स्वागत किया तथा उन्होने पोस्टरो के माध्यम से गाँधी जी के विचारों को प्रस्तुत किया। तत्पश्चात सभी छात्र / छात्राओं से प्रशनोत्तरी के माध्यम से चर्चा करी । इसके बाद उन्होंने एक क्लिप भी सभी को दिखाई तथा गाँधी जी के विचारों की प्रासंगिकता के बारे में चर्चा की। सभी छात्र / छात्राऐं जैसे अमित, मुजीबुर रहमान, सोनिया, भारती, किरन आदि ने बढ़-चढ़कर विचार साझा किये। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ० प्रज्ञा राजवंशी ने दोनो मास्टर ट्रेनर का धन्यवाद किया। और भविष्य में ऐसी और गोष्ठियों के आयोजन की जरूरत पर बल दिया। इस विचार गोष्ठी में डॉ० कलिका काले, डॉ० दीपा शर्मा, श्री प्रवेश कुमार त्रिपाठी, श्रीमती सरमिष्ठा सैनी, श्रीमती गोता जोशी, श्री फैजान अली, श्री सूर्य प्रकाश, श्री रोहित आदि मौजूद रहे। सभी छात्र/छात्राएं अपने विचार रखने को उत्सुक तथा इच्छुक नजर आयें।









