Latest Update

रोटरी क्लब रुड़की एवं नवं सृजन साहित्यिक संस्था रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 8 अक्टूबर 2023 को महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला रुड़की में रोटरी क्लब रुड़की एवं नवं सृजन साहित्यिक संस्था रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर प्रातः 9:00 बजे से आरंभ होकर शाम के 3:00 बजे तक चला । इस रक्त दान शिविर में 35 रक्तदान वीरों ने अपना रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान लेने के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक की एक टीम रुड़की धर्मशाला में आई। यह एक सफल रक्तदान शिविर रहा तथा इसके लिए सैनी धर्मशाला के अध्यक्ष श्री समय सिंह सैनी जी का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने इस कार्य हेतु निःशुल्क धर्मशाला को उपलब्ध कराया तथा साफ सफाई एवं आगंतुकों के पानी आदि पीने की व्यवस्था कराई। शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री अशोक अरोड़ा जी ,सचिव वीरेंद्र जैन जी, कोषाध्यक्ष श्री राजेश चंद्र जी और शिविर संयोजक डॉ. संजीव कुमार सैनी उपस्थित रहे। नवसृजन साहित्यिक संस्था की ओर से अध्यक्ष डॉ. श्रीमती शालिनी जोशी पंत ,महासचिव श्री किसलय क्रांतिकारी, कोषाध्यक्ष श्री पंकज त्यागी असीम , श्री अनिल अमरोहवी जी,नवीन शरण निश्चल तथा संस्था के वरिष्ठ समन्वयक श्री सुरेंद्र कुमार सैनी उपस्थित रहे। रोटरी क्लब की ओर से सभी आगंतुकों के लंच की शानदार व्यवस्था भी की गई

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News