Latest Update

रक्तदान सर्वोत्तम दान है जिसका कोई विकल्प नही है: प्रदीप बत्रा  सिविल लाइन कोतवाली में रोट्रैक्ट क्लब एवं इनर व्हील क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर 

रुड़की । कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की में रोट्रैक्ट क्लब एवं इनर व्हील क्लब स्पार्कल्स ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई धर्म नहीं है।रक्तदान के क्षेत्र में हमेशा ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले युवाओं ने रक्तदान कर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में रक्त एकत्रित कर आयोजन कर्ताओं ने अधिकांश लोगों को जीवन दान देने का पुण्य कार्य किया है।हम सभी का कर्तव्य है कि समय-समय पर रक्तदान कर स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें। रक्तदान शिविर में लगभग साठ यूनिट रक्त कोष किया गया।इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं द्वारा विधायक प्रदीप बत्रा एवं समाजसेविका मनीषा बत्रा को गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया गया तथा रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट वितरित किया गए ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News